Connect with us

राज्य-राजधानी

कंबल वितरण पर हंगामा, महिलाओं ने लगाया उपेक्षा का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। धनघटा -सर्दी के बीच कंबल वितरण को लेकर नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर हंगामा की स्थिति बन गई। नाथनगर गांव से पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि ब्लॉक और राजस्व विभाग के जिम्मेदार जरूरतमंदों की अनदेखी कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि रविवार को कंबल वितरण हुआ लेकिन वाकई जिनके घरों में सर्दी से बचने का कोई इंतजाम नहीं है उन्हें लाभ नहीं मिला।

Loading...

सोमवार को उम्मीद के साथ में दोबारा ब्लॉक पहुंचे लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात तक सुनने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि ना तो सूची में नाम दर्ज किया जा रहा है और ना ही स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। चंद्रावती देवी, कमलावती देवी, राजमती सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि उनकी स्थिति कमजोर है और सर्दी में कंबल बेहद जरूरी है। सबने आरोप लगाया कि सरकारी सहायता सिर्फ कागजों तक सीमित है, जमीनी स्तर पर जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है। महिलाओं ने प्रशासन से पारदर्शी और निष्पक्ष वितरण की मांग की है ताकि वास्तविक पीड़ितों को राहत मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page