Connect with us

मनोरंजन

कंगना की ‘इमरजेंसी’ फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को लगा झटका

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत ने गत जनवरी में अपनी फिल्म इमरजेंसी को 14 जून को प्रदर्शित करने की घोषणा की थी। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक जैसे सितारे हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन भी कंगना ने ही किया है। लेकिन अब ‘इमरजेंसी’ की रिलीज को आगे करने की खबरें हैं। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक रिलीज की नई तारीख अभी तय नहीं है।

Loading...

दरअसल, कंगना इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। प्रचार-प्रसार के चलते वह खासी व्यस्त हैं। यह फिल्म कूमी कपूर द्वारा लिखी किताब द इमरजेंसी: ए पर्सनल हिस्ट्री पर आधारित है। कूमी कपूर आपातकाल की भुक्तभोगी रही हैं। 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने देश में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा की थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page