Connect with us

वाराणसी

ऑटो में बैठी महिला के गले से इस तरह गायब हुआ मंगलसूत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बुधवार को अपराह्न शिवपुर में ऑटो सवार महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। पीड़ित महिला ने शिवपुर थाना में तहरीर दिया। पीड़िता विनीता प्रजापति ने बताया कि, वह शिवपुर थानाक्षेत्र में लालजी कुआँ के पास किराये के मकान में रहती है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को घर से निकल कर ऑटो से पुष्पराज सिनेमा हॉल के पास स्थित सिलाई केंद्र पर सिलाई सीखने के लिए जा रही थी, उसी ऑटो में दो अन्य औरतें भी बैठी थीं। ऑटो से उतर कर सिलाई केंद्र पहुँचने पर देखा की उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र गायब हो गया था।

Loading...

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ऑटो में बैठी महिलाओं में से किसी एक ने उसका मंगलसूत्र चोरी कर लिया है। पीड़िता ने फफकते हुए बताया कि, उसका मंगलसूत्र लगभग 40 हजार रुपये का था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page