Connect with us

पूर्वांचल

एमएलसी/भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने छात्र-छात्राओं को बांटे निःशुल्क स्मार्टफोन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। स्वामी सहजानन्द पी जी कॉलेज कछवां में भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने छात्र-छात्रों को लगभग 400 से ज्यादा जब स्मार्टफोन दिया तब खुशी के मारे छात्रो के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग से जोड़ने की जो पहल की है ,वह बेहद सराहनीय है । आज के युग में बच्चों को डिजिटल से जोड़ना बेहद जरूरी है, स्मार्टफोन से बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी का ज्ञान बढ़ेगा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण करने का लक्ष्य है, जिसमें छात्र व छात्राएं डिजिटल के माध्यम से पढ़ाई कर सके और उन्हें डिजिटल में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर कॉलेज के प्रबंधक सी ए प्रमोद सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार सिद्धार्थ, विनोद सोनकर आशीष सिंह, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page