Connect with us

मनोरंजन

एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने मुंबई कॉलेज फेस्ट में फ़िल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ से अपना लुक जारी किया!

Published

on

Loading...
Loading...

एक्ट्रेस, यूथ आइकन और परोपकारी मानुषी छिल्लर आज मुंबई में मीठीबाई कॉलेज के वार्षिक इंटरकॉलेजिएट फेस्टिवल में स्टार आकर्षण थीं। छिल्लर ने चियरिंग, हूटिंग और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मौजूदा स्टूडेंट्स के सामने अपनी आगामी फिल्म, ऑपरेशन वेलेंटाइन से अपना लुक जारी किया। सच्ची घटनाओं से प्रेरित बाइलिंगुअल (तेलुगु और हिंदी) देशभक्तिपूर्ण मनोरंजन फिल्म में छिल्लर एक रडार ऑफिसर की भूमिका निभा रहीं हैं। फिल्म इंडियन एयर फोर्स के नायकों की यात्रा और कर्तव्य के दौरान उनके सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाती है। शक्ति प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित, ऑपरेशन वेलेंटाइन में तेलुगु स्टार वरुण तेज हैं। फिल्म की कास्ट और क्रू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वंदे मातरम सॉन्ग को लॉन्च करने के लिए वाघा बॉर्डर की यात्रा करने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 16 फरवरी को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page