Connect with us

वाराणसी

उधार के पांच लाख मांगने पर दामाद की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...


पत्नी ने भी दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

सारनाथ (वाराणसी)। मकान निर्माण के नाम पर दामाद से 5 लाख रुपये उधार लेकर न लौटाने का मामला मारपीट तक पहुंच गया। चौबेपुर नारायणपुर निवासी राजीव गिरी का आरोप है कि उनके ससुर कल्पनाथ और साले अभिषेक ने मकान बनाने के लिए पैसे उधार लिए थे, यह वादा किया था कि तीन महीने में रकम लौटा देंगे। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए गए।

Loading...

जब उन्होंने उधार वापस मांगा तो ससुर ने अपशब्द कहे और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राजीव गिरी जब अपने ससुराल पहुंचे तो उनकी पिटाई कर दी गई। इस मामले में ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, पत्नी रीता ने भी दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page