Connect with us

गाजीपुर

आर.जे.पी स्कूल सैदपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। आर.जे.पी स्कूल सैदपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राधेमोहन सिंह (पूर्व सांसद, गाज़ीपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. इंदीवर पांडे (वरिष्ठ साहित्यकार) एवं श्रीवर पांडे (वरिष्ठ पत्रकार) शामिल हुए। इस अवसर पर आर.जे.पी स्कूल वाराणसी के संस्थापक प्रमोद कुमार पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो एवं सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने आर.जे.पी स्कूल सैदपुर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Advertisement

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक वसंत कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य सन केसर, बृजेश श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर विनीत उपाध्याय, पुनीत पांडे सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

अध्यापकों में सतीश मिश्रा पांडे, राखी, नीलू सिंह, उमा बरनवाल, अंजली पांडे मिश्रा, कमलेश मिश्रा, पूजा गुप्ता, अंजलि चौरसिया, ममता द्विवेदी, राखी मिश्रा, अशोक वर्मा, अर्चना पांडे, नाज़ बानो, रोमन सहित सभी सम्मानित अध्यापकगण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page