Connect with us

पूर्वांचल

आबकारी निरीक्षक ने जांच के आदेश को किया अनदेखा, एसडीएम ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के केराकत के एसडीएम सुनील कुमार ने तहसील क्षेत्र की शराब दुकानों की जांच के आदेश को नजरअंदाज करने पर आबकारी निरीक्षक आदित्य सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदेश का पालन न होने से नाराज एसडीएम ने इसे घोर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करार दिया है।

एसडीएम सुनील कुमार ने 13 नवंबर को लिखित और दूरभाष के माध्यम से आबकारी निरीक्षक को तहसील की शराब दुकानों की जांच का निर्देश दिया था। इसके साथ ही 14 नवंबर को उन्हें कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। एसडीएम ने निर्देश दिया था कि शराब ठेकों की जांच की जाए, ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

हालांकि, न तो आबकारी निरीक्षक ने निर्देशों का पालन किया और न ही कार्यालय में उपस्थित होकर जवाबदेही सुनिश्चित की। इस दौरान उन्होंने दूरभाष से संपर्क करना भी उचित नहीं समझा। इससे तहसील क्षेत्र में शराब ठेकों की जांच नहीं हो पाई।

एसडीएम ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों की यह अवहेलना जानबूझकर की गई है, जो लापरवाही और शिथिलता को दर्शाती है। उन्होंने आबकारी निरीक्षक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले पर एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि आदेशों का पालन न करना गंभीर मुद्दा है, और आबकारी विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। वहीं, जब इस संबंध में केराकत के आबकारी निरीक्षक आदित्य सिंह से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने टिप्पणी करने से बचते हुए कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page