Connect with us

बड़ी खबरें

आजमगढ़ के आधा दर्जन छात्र किर्गिस्तान में फंसे

Published

on

Loading...
Loading...

एमबीबीएस की पढ़ाई करने किर्गिस्तान गए भारत के कई छात्र वहां फंसे हैं। इन दिनों किर्गिस्तान में हिंसा फैली हुई है। स्थानीय लोग बाहर से आए लोगों और पढ़ने वाले छात्रों पर हमला कर रहे हैं। हिंसा फैलने की जानकारी होने पर यहां से गए छात्रों के परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी है। इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संज्ञान लिया है और उन्होंने बच्चों के परिवारजनों को आश्वस्त किया है की बहुत जल्द उनके बच्चे भारत वापस लौटेंगे। 

आजमगढ़ जिले से भी आधा दर्जन छात्र किर्गिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव के दो, चकिया हुसैनाबाद का एक, सरायमीर खरेवां मोड़ का एक व बिलरियागंज क्षेत्र के दो छात्र हैं। सभी बच्चों के परिवारजन सलामती की दुआ करने के साथ ही जल्द से जल्द घर वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

परिजनों के अनुसार निजामाबाद के सुराई निवासी मो. आतिफ, अबु होरैरा व चकिया हुसैनाबाद निवासी युसूफ के वापसी का टिकट हो गया है। 29 मई को तीनों लौट रहे हैं। अन्य परिजन भी अपने बच्चों को हिंसाग्रस्त किर्गिस्तान से वापस बुलाने की तैयारी में हैं।

सुराई गांव निवासी डॉ. इरफान ने बताया कि बच्चों से लगातार बातचीत हो रही है। छात्र पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अभी खाने पीने की भी कोई दिक्कत नही है लेकिन सभी हास्टल में कैद हैं। आगामी 29 मई को छात्रों की घर वापसी की फ्लाइट है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page