Connect with us

वाराणसी

आगामी त्यौहार सूर्य षष्ठी, लोलार्क कुण्ड स्नान के सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: पुलिस उपायुक्त काशी जोन आर0एस0 गौतम द्वारा, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी- जोन कमिश्नरेट वाराणसी, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, एनडीआरएफ, जल पुलिस, एलआईयू तथा संबंधित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण के साथ आगामी त्यौहार सूर्य षष्ठी/ लोलार्क कुण्ड स्नान के सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। जिसमें पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा आगामी त्यौहार सूर्य षष्ठी लोलार्क कुण्ड स्नान के दृष्टिगत मीटिंग / ब्रीफिंग के दौरान निम्न निर्देश दिये गये- पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा अधिकारी / कर्मचारीगण को सूर्य षष्ठी लोलार्क कुण्ड स्नान पर्व में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु स्नान तथा पूजा अर्चना करने हेतु आते है जिसके दृष्टिगत भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पुलिस बल को निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि घाटों पर लगी ड्यूटियों को सभी ड्यूटी प्रभारी चेक करेंगे तथा ड्यूटी में मौजूद समस्त कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी देगें। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि यदि कोई अराजकता फैलाने वाला व्यक्ति संदेह के घेरे में आता हो तो तत्काल उक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। सूर्य षष्ठी लोलार्क कुण्ड स्नान के दौरान जल पुलिस तथा NDRF की टीमें सुबह से ही लगातार पैट्रोलिंग हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा गोष्ठी में मौजूद अधिकारी/ कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सभी लोग सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़ पर पैनी निगाह बनाये रखें, जिससे भीड़-भाड़ में श्रद्धालुयों के साथ प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा सर्व सम्बन्धित को अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया / अन्य माध्यमों से नफरत व द्वेष फैलाने वाले अफवाहों से बचने सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार का कोई मैसेज न भेजे जिससे कानून व्यवस्था के प्रतिकूल स्थिति उत्पन्न होने पाये के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page