Connect with us

मऊ

आगामी त्योहारों को लेकर चलाया गया सुरक्षा चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। आगामी त्योहारों और शांति व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारीगणों के नेतृत्व में बुधवार की शाम और रात में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान कुल 196 स्थानों की जांच की गई, जिसमें 331 अवैध अतिक्रमण चिह्नित हुए। इनमें से 250 अतिक्रमण तत्काल हटवाए गए, जबकि अतिक्रमण करने वाले 421 व्यक्तियों का 34/292 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। इसके अलावा, 47 वाहनों का भी चालान किया गया।

Loading...

इसी क्रम में अवैध खनन और इसमें लिप्त वाहनों के खिलाफ भी सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 82 स्थानों की जांच हुई, जिसमें 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 मिनी ट्रक को सीज किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page