Connect with us

वाराणसी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शाल वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

राजातालाब (वाराणसी) (जयदेश)। राजातालाब क्षेत्र के वीरभानपुर पंचायत भवन में शनिवार को आई कैटलिस्ट्स संस्था द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को शॉल वितरित किए गए। यह आयोजन ठंड से राहत पाने के उद्देश्य से किया गया था और साथ ही उन कार्यकत्रियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। आई कैटलिस्ट्स संस्था पिछले एक वर्ष से वीरभानपुर गांव के पांच आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

संस्था के प्रेरक समय-समय पर बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की मानसिक क्षमता को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही आई कैटलिस्ट्स संस्था ने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाई, खेल और व्यायाम के लिए आवश्यक सामग्रियां और बैठने के लिए दरी भी उपलब्ध कराई हैं।

Loading...

यह कार्य संस्था के निदेशक राजेश दुबे के निर्देशन में किया जा रहा है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मंजू देवी, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान विनीता सिंह, क्षेत्रीय और ग्राम पंचायत के सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और आई कैटलिस्ट्स संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page