Connect with us

अपराध

असलहे के दम पर हजारों की लूट व मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस के कार्यशैली पर खड़े हो रहे प्रश्न चिन्ह

Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर ग्राम निवासी संदीप सेठ गुरुवार की शाम को अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था,कि रास्ते में कुछ बाइक सवार उसे रुकवा कर असलहे के दम पर स्वर्ण आभूषण व नकदी छीन कर मार पीट किए । जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम हर रोज कि तरह सर्राफा व्यापारी संदीप सेठ साधु कुटिया स्थित अपनी सोने चांदी के दुकान को बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार हो घर के लिए लौट रहा था वह दुकान से एक किलोमीटर दूर पंहुचा था कि भिखीपुर तिराहे के समीप दो बाइक पर सवार चार असलहा धारी बदमाशों ने उसे रोक एक ने उससे उसके घर का पता पूछा और उनमे से एक दूसरे बदमाश ने उसके ऊपर पीछे से असलहे के मुठिये से प्रहार कर दिया जिससे वो बाइक समेत ज़मीन पर गिर गया। गिरने के बाद बदमाशों ने उसको लात घुसो से मारना आरम्भ कर दिया और उसके जेब मे रखे सोने के चैन समेत 2300 रुपय नगद निकाल लिया । सराफा व्यापरी किसी तरह अपने जान को बचाते हुए वहाँ से अपनी बाइक छोड़ भाग निकला। पीड़ित मिर्जामुराद थाने पहुंच आपबीती को कह सुनाया साथ ही अज्ञात बाइक सवारो के खिलाफ तहरीर भी दिया। सूचना के बाद जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तब तक लूटेरे बदमाश भाग निकले मे सफल रहे। लूट की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है लोग पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं , लोगों का यह भी कहना है कि पुलिस ठीक ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page