Connect with us

गाजीपुर

अवैध होर्डिंग्स पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और बैनरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कचहरी रोड से अभियान की शुरुआत करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से दर्जनों गैरकानूनी बैनर और होर्डिंग्स हटवाए गए।

नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी अमिता वरुण ने बताया कि यह कार्रवाई शासन के निर्देशों के तहत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल नगर पालिका द्वारा अधिकृत स्थानों पर ही बैनर और होर्डिंग्स लगाने की अनुमति है। निर्धारित स्थानों के अलावा लगाए गए सभी विज्ञापन सामग्री को बिना किसी पूर्व सूचना के हटाया जाएगा।

Loading...

अभियान के तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और सड़कों से छोटे-बड़े सभी अवैध होर्डिंग्स को हटाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध विज्ञापन लगाने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page