Connect with us

वाराणसी

अवैध विज्ञापनकताओं के विरूद्ध 38 लोगों पर लगा रु0 13.22 लाख का जुर्माना,जारी की नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नगर आयुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर विगत कुछ दिनों से नगर में लगाये गये अवैध विज्ञापनकर्ताओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कार्यवाही करते हुये 38 विभिन्न संस्थाओं के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुये उनसे वसूली हेतु रु0 13.22 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अवैध लगाने वाले बड़े विज्ञापनकर्ताओं में डा0 अनुपम के विरूद्ध रु0 85 हजार की नोटिस भेजी गयी है। उक्त के अतिरिक्त मे0 यूनिक एकेडमी सेन्टर, मे0 आकाश, दुर्गाकुण्ड, मे0 हरिबन्धु इन्टनेशनल स्कूल, सरदार जी पापड़ वाले बाॅसफाटक, जयपुरिया स्कूल, सनबीम स्कूल आशापुर, माउन्ट लियेट्रा, राहुल पापड़ भण्डार, तथा स्वामी हसेवानन्द पब्लिक स्कूल पर रु0 75-75 हजार के जुर्माने की नोटिस भेजी गयी है। उक्त के अतिरिक्त अन्य संस्थाओं सहित कुल 38 के विरूद्ध भी कार्यवाही की गयी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के विज्ञापन विभाग की टीम प्रतिदिन रात में लगाये गये अवैध होेर्डिंग, बैनर, पोस्टर, के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही नियमित रूप से प्रतिदिन चलायी जायेगी। नगर आयुक्त शिपू गिरि के द्वारा सभी अवैध लगाने वाले संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि उनके द्वारा अवैध विज्ञापन न लगाया जाय, अन्यथा कि स्थिति में उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी साथ ही दीवालो पर पोस्टर चिपका कर विज्ञापन करने वाली संस्थाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराये ज़ाने के आदेश किए गए है

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page