Connect with us

वाराणसी

अवैध निर्माण पर वीडीए की सख्ती, दशाश्वमेध में तीन मंजिला इमारत सील

Published

on

Loading...
Loading...


लैंडमार्क टावर के दो फ्लैट का आवंटन रद्द

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने गुरुवार को दशाश्वमेध इलाके में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को सील कर दिया। जोनल अधिकारी सौरभ प्रजापति के अनुसार, भवन स्वामी नसीम आरा द्वारा 426 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत नोटिस जारी करने के बाद बिल्डिंग को सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

Loading...

इसी के साथ वीडीए ने बड़ा लालपुर स्थित लैंडमार्क टावर के दो फ्लैट का आवंटन भी निरस्त कर दिया है। वर्ष 2009 में गीतेश सिंह और सुनील सिंह ने इन फ्लैट्स का आवंटन कराया था। दोनों आवंटियों ने समय पर भुगतान नहीं किया, जिससे गीतेश सिंह पर 1.28 करोड़ और सुनील सिंह पर 1.05 करोड़ से अधिक की राशि बकाया हो गई। भुगतान न करने के कारण वीडीए ने आवंटन रद्द कर इन फ्लैट्स की पुनः नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page