Connect with us

वाराणसी

अम्बेडकर शक्ति युवा संगठन का संकल्प – योग से जोड़ेंगे हर घर

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर अम्बेडकर शक्ति युवा संगठन ने अपने राष्ट्रीय कार्यालय में एक भव्य आयोजन कर समाज को योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय आर्या की अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय आर्या ने कहा कि वर्ष 2025 में दुनिया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है, जिसका उद्देश्य है योग के लाभों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना और समाज को रोगमुक्त बनाना। उन्होंने योग को मानसिक शांति और शारीरिक मजबूती का सशक्त माध्यम बताया। उनका कहना था कि योग तनाव को दूर करता है और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भरता है।

अजय आर्या ने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में दिए गए प्रस्ताव के बाद हुई थी। तब से हर साल 21 जून को यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ है, जो पृथ्वी और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को दर्शाती है।

कार्यक्रम में संगठन के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे नियमित योग करेंगे और समाज के हर वर्ग को इससे जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस आयोजन में दिलीप कुमार भारती, सूबेदार बागी, धर्मेंद्र कुमार, चंदन कुमार, कपिल कुमार, अखिलेश कुमार, संदीप भास्कर, मनोज माही, मनोज यादव, गणेश राज समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page