Connect with us

वाराणसी

अब स्मार्ट काशी ऐप से मिलेगी भवन निर्माण की एनओसी, वीडीए ने पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में भवन मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। विकास प्राधिकरण (VDA) और नगर निगम की संयुक्त पहल से यह परिवर्तन लागू किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिकों को नगर निगम परिसीमन क्षेत्र में भवन निर्माण से पहले NOC लेने के लिए किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब ‘स्मार्ट काशी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे समय, संसाधन और मेहनत की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित कार्यशाला में नगर नियोजक प्रभात कुमार और सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव ने इसकी जानकारी दी। ऐप के ज़रिए उपयोगकर्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं, शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए राजस्व प्रभारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Loading...

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि अब वाराणसी के घाटों पर किसी भी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति भी ‘स्मार्ट काशी’ ऐप से ही प्राप्त होगी। आयोजकों को कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना होगा। इस अवसर पर VDA के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, जलकल विभाग के प्रतिनिधि, आर्किटेक्ट इंजीनियर और बिल्डर्स एसोसिएशनों के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page