Connect with us

वाराणसी

अपर मुख्य सचिव उ०प्र० शासन लखनऊ की अध्यक्षता में वाराणसी में प्रस्तावित रोप-वे के सम्बन्ध में आहूत बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में आवास एवं शहरी नियोजन एवं राज्य कर विभाग के अपर मुख्य सचिव नितिन रमेश गोकर्ण द्वारा विकास प्राधिकरण सभागार में रोप-वे परियोजना की वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी। बैठक में कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पाइल लोड टेस्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है जिसको की इस महीने के अंत तक धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी है। कंपनी द्वारा बताया गया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम भी चल रहा।

Loading...

गौरतलब है कि बनारस में बनने वाली रोप-वे परियोजना की कुल लंबाई 3.85 किलोमीटर है जो कि कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होकर गोदौलिया पर खत्म होगी, जिसके बीच में 5 स्टेशन बनने हैं। वर्तमान में विद्यापीठ और रथयात्रा पर बनने वाले टावर को लेकर तेजी से काम हो रहा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ, उपाध्यक्ष, वा०वि०प्रा०, नगर नियोजक एवं अधिशासी अभियन्ता, वा०वि०प्रा० तथा कार्यदायी संस्था एन०एच०एल०एम०एल० की प्रोजेक्ट डायरेक्टर व सलाहकार बैठक में उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page