Connect with us

वाराणसी

अनंत-राधिका की शादी में देश-विदेश के वीवीआईपी चखेंगे बनारसी चाट और पान का स्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

मुंबई/वाराणसी। भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज मुंबई में होने जा रही है। जिसमें देश-विदेश की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। शादी में शिरकत करने वाले देसी और विदेशी मेहमान बनारस के मशहूर काशी चाट का स्वाद चखेंगे। इसके अलावा यहां का गोल्ड कोटेड पान और झीरसागर की रसीली मिठाइयां भी खास होंगी।

अनंत-राधिका की शादी में मेहमानों को बनारसी स्वाद का जायका चखाने के लिए बनारस से कारीगरों की टीम मुंबई पहुंच गई है। 13 जुलाई को होने वाले रिसेप्शन में बनारस गली नाम की गैलरी बनेगी, जिसमें बनारस के चाट, मिठाई व पान के चार-चार स्टाल लगाए जाएंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि, नीता अंबानी कुछ दिन पहले बनारस आयीं थीं। उन्होंने काशी विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरों में दर्शन किया और काशी विश्वनाथ को अनंत-राधिका के शादी का कार्ड अर्पित कर वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की थी। इसके बाद नीता अंबानी ने गोदौलिया पर काशी चाट के यहां जाकर टमाटर चाट, पालक पत्ता चाट और दही भल्ले का स्वाद चखा था। नीता अंबानी को बनारसी चाट का स्वाद इतना पसंद आया कि उन्होंने अनंत-राधिका की शादी में चाट का स्टाल लगाने का आर्डर दिया।

इसके बाद काशी चाट और अंबानी टीम की ओर से बातचीत के बाद आर्डर फाइनल हुआ। अनंत-राधिका की शादी में टमाटर चाट, पालक चाट, फालूदा और आलू टिक्की जैसे बनारसी जायके का स्टाल लगाया जाएगा। यह चाट मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी जाएगी। चाट बनाने के लिए 13 कारीगरों की टीम अपने साथ कुल्हड़, तवा और चक्की लेकर मुंबई पहुंच चुकी है।

बनारस के ‘रामचंद्र पान भंडार’ की ओर से अंबानी की शादी में पान का स्टाल लगाया जाएगा। ‘रामचंद्र पान भंडार’ फ्लेवर्ड पान के लिए मशहूर है। यहां के गोल्ड कोटेड पान की कीमत 1100 रुपये है। पान में कई तरह के विदेशी मसालों का फ्लेवर रहता है।

Advertisement

इसके अलावा बंगाली मिठाइयों के लिए मशहूर झीरसागर का भी स्टाल लगेगा। बनारस के चांदपुर फैक्ट्री से बनाकर मुंबई मिठाइयां भेजी गई हैं। इसमें 100 नेचुरल फूड का इस्तेमाल किया गया है। इन मिठाइयों के लिए मावा भी यहीं फैक्ट्री में तैयार किया जाता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page