Connect with us

मुम्बई

अनंत अंबानी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाक़ात, महाराष्ट्र में सियासत तेज

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच एक अहम मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे और युवा उद्योगपति अनंत अंबानी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आधी रात के समय मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य में चुनावी तैयारियों का दौर तेज है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच करीब डेढ़ से दो घंटे तक चर्चा चली, लेकिन बातचीत का विषय अभी तक स्पष्ट नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, अनंत अंबानी और फडणवीस की इस मुलाकात में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, लेकिन इस बैठक का उद्देश्य व्यावसायिक है या व्यक्तिगत, यह साफ नहीं हुआ है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनावी माहौल को देखते हुए शायद यह मुलाकात कुछ अहम राजनीतिक संदर्भ में हुई हो।

Loading...

गौरतलब है कि इससे पहले अंबानी परिवार के मुखिया मुकेश अंबानी ने भी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ एक अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री से भेंट की थी। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page