वाराणसी
अतिक्रमण करने वालों पर सख्त हुए चेतगंज इंस्पेक्टर वीके शुक्ला, दी कड़ी चेतावनी
वाराणसी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात को लेकर चेतगंज पुलिस सख्त नजर आ रही है। इसी क्रम में चेतगंज इंस्पेक्टर वीके शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल गश्त कर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। गश्त के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा कर दुकान लगाने वालों और यातायात बाधित करने वालों को हटाया गया।
इंस्पेक्टर वीके शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण कर आम लोगों को परेशानी में डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पानदरीबा चौकी इंचार्ज विकास मिश्रा चेतगंज चौकी इंचार्ज वैभव शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क खाली रखने की अपील की।
