Connect with us

वाराणसी

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार अधेड़ की मौत।

Published

on

Loading...
Loading...

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सेवापुरी/जंसा थाना क्षेत्र के डीह गंजारी गांव के सामने रिंग रोड फेज 2 पर निर्माणाधीन स्टेडियम के पास मोपेड बाइक सवार अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

बताते चले की रोशन अली पुत्र महबूब उम्र 50वर्ष निवासी ग्राम हरसोस सोमवार को दोपहर अपनी मोपेड बाइक पर सवार होकर कही बधावा गाने जा रहा था जैसे ही निर्माणाधीन स्टेडियम के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक दो पुत्र तथा पांच पुत्री का पिता बताया जाता है मृतक शुभ कार्यों में बधवा बजाने गाने का काम करता था घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी गुलशन का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक एक सप्ताह पूर्व अपनी एक पुत्री का विवाह किया था मृतक बडा ही मिलनसार व्यक्ति था। घटना के बाद गांव में मातम छा गया

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page