Connect with us

वाराणसी

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, रन्नो देवी (35 वर्ष) अपने पति संतलाल निवासी निगतपुर थाना कछवा ( मिर्जापुर ) के साथ बाइक से वाराणसी से भदोही के तरफ जा रहे थे। गुड़िया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Loading...

सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सीएससी मिर्जापुर भेजवाया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि उसके पति का इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजन को हुई घर में कोहराम मच गया। मृतक महिला गृहणी थी और उसके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वहीं पति मजदूरी कर घर का पालन-पोषण करता है। इस दुखद घटना से दोनों पुत्रों व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page