Connect with us

चन्दौली

अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, सुशील सिंह ने किया उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

धानापुर (चंदौली)। स्थानीय कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया।
    
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मणिपुर (असम) और मिरचा गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया मैच के शुरुआती क्षणों में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए पहला गोल दाग दिया और बढ़त बना लिया।मणिपुर असम की टीम बराबरी करने के लिए लगातार प्रयास करती रही लेकिन उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल तीन गोल कर दिया।

मैच समाप्त होने तक असम की टीम सराहनीय प्रदर्शन करते हुए मात्र एक गोल कर सकी,इस प्रकार मिरचा गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) की टीम ने 3-1 से जीत हासिल कर लिया। खेल के मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने ताली बजा-बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से कई टीमें प्रतिभाग करेंगी जिससे क्षेत्रीय खिलाड़ियों के निखरने का भी अवसर मिलेगा।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा की धानापुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता कराना एक सराहनीय कार्य है जिससे क्षेत्रीय युवाओं में खेल के प्रति एक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने बताया कि खेल के प्रति सरकार काफी ध्यान दे रही है जिसके क्रम में धौरहरा,नेगुरा, हिंगुतरगढ़ में स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है जिससे भविष्य में क्षेत्रीय युवाओं को उभरने और निखरने का अवसर प्राप्त होगा। मैच के मुख्य निर्णायक राशिद खान तथा कमेंटेटर आतिफ खान रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page