Connect with us

वाराणसी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद ने कराया योगाभ्यास

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा एवं सत्यम शाखा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन दासनगर कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हर्ष सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

अगर हम नियमित रूप से योग करें, तो बीमारियों से बचा जा सकता है और डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश गुप्ता ने की और उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। पार्षद सुशील गुप्ता और सिद्धनाथ शर्मा ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया योग की महत्ता को स्वीकार कर रही है।

कार्यक्रम में ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रवीण पटेल, राकेश गुप्ता, रंजना केशरी, मृदु मेहरोत्रा, अनिल जायसवाल, रीता जायसवाल, विजय नारायण कपूर, महेश मंगलानी और अम्बरीष निगम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page