Connect with us

चन्दौली

अंतरराज्यीय गौतस्कर गिरफ्तार, 28 गोवंश बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

चन्दौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौतस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 28 गोवंश (24 बैल/सांड और 4 गाय) बरामद किए और एक अंतरराज्यीय गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-02 हाईवे पर एक ट्रक में गोवंशों को अवैध रूप से बिहार ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहैल मुरादाबादी होटल के सामने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान ट्रक (नंबर UP65AT5624) को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में 28 गोवंश मिले, जिन्हें कसाईखाने ले जाया जा रहा था।

मौके पर ट्रक चालक सोनू अंसारी (पुत्र फिरोज अंसारी, निवासी बेलौड़ी, थाना मोहनिया, जिला भभुआ, बिहार) को रविवार को दोपहर करीब 1:50 बजे ग्राम बरठी कमरौर में एनएच-02 हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी सोनू अंसारी ने बताया कि वह एक गिरोह का सदस्य है। इस गिरोह को ट्रक मालिक ने कानपुर से गोवंशों को बिहार ले जाने का निर्देश दिया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सैयदराजा में अभियोग संख्या 09/25 के तहत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामप्यारे चौधरी और हेड कांस्टेबल विपलेश राय ने मुख्य भूमिका निभाई।

Advertisement

पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई गौतस्करी के एक बड़े नेटवर्क को तोड़ने में अहम साबित होगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page