Connect with us

वाराणसी

सांसद आदर्श ग्राम जयापुर में महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री के प्रथम सांसद आदर्श ग्राम जयापुर में फसल बीमा योजना की ओर से महिला दिवस मनाया गया।इस दौरान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहे। आयोजन में गांव की उपस्थित सैकड़ो  महिलाओं को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई।

एसबीआई (SBI) जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रबंधक पवन सिंह ने कहा कि महिलाओं की देखरेख से कृषि कार्य बेहतर हो रहा है। कृषि से महिलाओं को अच्छी आमदनी भी मिल रही है। बीमा योजना से आच्छादित रहने पर फसलों का उचित मुआवजा भी प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि हर घर में महिलाएं खेती कृषि पशुपालन सब्जी उत्पादन में सहयोग देती है। उन्हें जनरल इंश्योरेंस के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए। यहां पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी हुआ। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।सभी महिलाओं को गुलाब पुष्प का पौधा दिया गया।

इस दौरान यहां पर ग्राम प्रधान राजकुमार यादव, कृषि विभाग की तकनीकी सहायक पूनम प्रजापति, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रबंधक पवन कुमार सिंह आदि लोग मौंजुद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page