Connect with us

वाराणसी

संकष्टी गणेश चतुर्थी के पवित्र पर्व पर संकल्प द्वारा भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ लगा भोग

Published

on

Loading...
Loading...

चौक स्थित सर्राफा प्रतिष्ठान ‘‘कन्हैयालाल गुलालचन्द्र सर्राफ’’ के सामने बाबा विश्वनाथ के भक्तों में वितरित हुआ
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी: संकष्टी गणेश चतुर्थी के पवित्र पर्व पर संकल्प द्वारा भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर भोग में मिष्ठान एवं फल आदि अर्पित कर, प्रसाद चौक स्थित प्रतिष्ठान ‘‘कन्हैयालाल गुलालचन्द्र सर्राफ’’ के सामने बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थियों में वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभा अग्रवाल एवं सभी सहयोगियों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शनार्थियो में प्रसाद वितरित किया। उन्होने बताया कि,‘‘ प्रसाद वितरण के दौरान हमे जो खुशी मिलती है उसका वर्णन शब्दों में करना अत्यन्त कठिन है। सभी लोग यहां प्रसाद प्राप्त कर साधुवाद देते दिख रहे हैं। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सभी लोग उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दे रहे हैं। इस कार्य मे सभी समर्थ लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। मुझे गर्व है कि मै संकल्प परिवार के इस महान कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान कर रही हूं। आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आज प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी का पूजन एवं आराधना का पर्व मनाया जा रहा है।
संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि आज संकष्टी गणेश चतुर्थी के पवित्र पर्व पर सर्वत्र परमपूज्य गजानन महाराज जी का पूजन-अर्चन कर मिष्ठान एवं फल आदि का भोग लगाकर सभी की मंगलकामना के साथ प्रार्थना की गयी और प्रसाद बाबा विश्वनाथ धाम आने वाले भक्तों में वितरित किया गया। आगे उन्होने बताया कि इस पुनीत कार्यक्रम के स्थायी संचालन हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है उन्होने सभी समर्थजनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सर्वतजन हितार्थ चलाया जा रहा यह कार्य, आप सभी के सहयोग से ही संम्भव है। हमे विश्वास है कि सभी का सहयोग इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को सदैव प्राप्त होता रहेगा। जिससे लोग लाभान्वित होते रहेंगे।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से आलोक जैन, गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लाथ स्टोर), लव अग्रवाल, विष्णु कुमार जैन, अभय, प्रमोद, अमित, भैयालाल, मनीष उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page