Connect with us

वाराणसी

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइकिल का वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ग्रांट 2021-22 द्वारा प्रदत्त 6 साइकिल जरूरतमंद, निर्धन,दूरदराज से आने वाली छात्राओं को आज श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, मैदागिन की छात्राओं को मुख्य अतिथि रोटेरियन संजय अग्रवाल, पूर्व गवर्नर एवं संतोष अग्रवाल द्वारा साइकिल की चाभी देकर प्रदान की गई।
छात्राओं की प्रबल इच्छा साइकिल की हमेशा से रही, क्योंकि बहुत दूर से आती हैं, और उन्हें पठन-पाठन में दिक्कतें हो रही थी, काफी समय उन्हें आने में लग रहा था, साइकिल पाकर वह हर्ष से एवं खुशी से प्रफुल्लित हो उठी।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि रो. संजय अग्रवाल जी, पूर्व गवर्नर ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल से रोटरी डिस्ट्रिक्ट के 95 क्लब्स को 600 से ज्यादा उच्चतम क्वालिटी की साइकिले छात्राओं को प्रदान की गई है। रोटरी इंटरनेशनल का मुख्य उद्देश्य अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा करना है।
सम्मानित अतिथि रो.संतोष जी अग्रवाल ने रोटरी क्लब गंगा का विशेष रूप से आभार प्रकट किया, और कहा कि आपने श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को साइकिल प्रदान कर बहुत ही बड़ा एवं सराहनीय कार्य किया है। साइकिल प्राप्त करने से छात्राओं को आत्म बल प्राप्त होगा, और समय की बचत होगी और उन्हें दिक्कतें भी नहीं होगी।
कार्यक्रम संयोजक, पुर्व असिस्टेंट गवर्नर रो. दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी गंगा ने मेधावी छात्राओ को एवं दूर-दराज से आने वाले को ही साइकिल प्रदान किया है, जिससे पढ़ाई में वह आगे बढ़ सके।
प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अघ्यक्ष, धर्मेंद्र गोयल अप्पू द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य संगीता बनर्जी द्वारा कॉलेज की ओर से रोटरी सदस्यों का स्वागत किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया।
पूर्व अध्यक्ष, अरविंद जैन द्वारा कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
साइकिल वितरण समारोह में असिस्टेंट गवर्नर- संजय जायसवाल, सचिव- सुजीत केसरी, पियूष साह,अनिलचंद जैन, दीपक माली का सराहनीय योगदान रहा।
धन्यवाद प्रकाश श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के सहायक मंत्री, योगेश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page