Connect with us

वाराणसी

‘राघव राम वर्मा बालिका इण्टर कॉलेज’ को‌ रोटरी क्लब ने भेंट किया स्कूलिंग सेट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा शनिवार को शिवपुर स्थित ‘राघव राम वर्मा बालिका इण्टर कॉलेज’ में  4 कम्प्यूटर सेट, चेस, बैडमिंटन, कैरम और वालीबॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब के गवर्नर सुनील बंसल  ने अपने उद्बोधन में कहा कि, संस्था का प्रमुख उद्देश्य सेवा कार्य करना है। संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में बच्चों के पठन-पाठन को ध्यान में रखकर सामग्री प्रदान की जाती है। जिससे बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास हो। रोटरी क्लब समाज में भी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

इस अवसर पर अशोक अरोड़ा, दीपक अग्रवाल,‌ आलोक शाह, दिनेश गुप्ता, मनीष चौधरी, संदीप गुप्ता, गजेंद्र अग्रवाल, अप्पू गोयल, अरविंद जैन, अनिल पांडेय, विनोद अग्रवाल, देव प्रमोद उपस्थित थे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के भावी गवर्नर आलोक शाह ने विद्यालय में सोलर पैनल लगवाने की घोषणा की।

विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार बागी ने माल्यार्पण कर तथा रुद्राक्ष का माला भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी के सभी अतिथियों ने कहा कि, रोटरी क्लब ने इस विद्यालय को गोद ले रखा है। समय-समय पर विद्यालय की आवश्यकतानुसार सामान भेंट करता रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page