Connect with us

गाजीपुर

बाघी में विधायक जैकिशन साहू ने अग्नि पीड़ितों से मिलकर दी आर्थिक सहायता

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। ग्रामसभा बाघी में गत दिनों बिजली के तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी ।जिससे कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में दधिबल बिन्द, प्रदुमन उर्फ पारु बिन्द और रज्जन बिन्द को भारी नुकसान हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही गाजीपुर सदर विधानसभा के सपा विधायक जैकिशन साहू मंगलवार को पीड़ितों के घर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित किसानों के परिवारों को ढांढस बंधाया तथा तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

Loading...

विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हर दु:ख-दर्द में साथ खड़ी है और आगे भी उनका सहयोग करती रहेगी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, विधायक प्रतिनिधि आदित्य यादव, सेक्टर प्रभारी सिंघासन यादव,तथा अंजनी कुमार गौरव आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहें। समाजसेवी अंजनी कुमार गौरव ने विधायक के इस कदम की प्रसंशा करते हुए बधाई दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page