गाजीपुर
बरेसर पुलिस ने दो वांरटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। जिले की बरेसर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वांरटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरेसर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलठिया के रहने वाले श्यामनारायण (62 वर्ष) पुत्र उपासो और रामजी (60 वर्ष) पुत्र माधो को पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में लिया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मामला फौजदारी संख्या 135/06 के तहत IPC की धाराओं 147, 323, 325, 427, और 504 में दर्ज था।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर कृष्णकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में इन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Continue Reading