Connect with us

वाराणसी

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरुरी : पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

Published

on

Loading...
Loading...

डाक विभाग द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर वृक्षारोपण का आयोजन

डाक विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने का दिलाया संकल्प

वाराणसी। डाक विभाग के तत्वावधान में वाराणसी परिक्षेत्र में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मकबूल आलम रोड स्थित पोस्टल कॉलोनी में वृक्षारोपण करते हुए वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरुरत है, आने वाली पीढ़ी को जीवित रहने के लिए शुद्ध आक्सीजन मिले इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं व परिवार के सदस्य की भांति उसकी देखभाल भी करेंI वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहे तापमान को भी हम इन्हीं पेड़-पौधों के जरिये नियंत्रित कर सकते हैं I इस अवसर पर डाककर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया।

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया I उन्होंने कहा कि सिर्फ दिवस विशेष पर वृक्षारोपण से बात नहीं बनेगी बल्कि हमें हर दिन पर्यावरण दिवस की तरह जागरूक रहना होगा तथा हर माह पौधा लगाना होगा I पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपनी भावी पीढ़ी को जागरूक करना होगा।

Advertisement

प्रवर डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधे लगाना हम सबका दायित्व है I सहायक निदेशक बृजेश शर्मा और आरके चौहान ने एक व्यक्ति, एक वृक्ष के नारे के साथ पौधारोपण के महत्त्व को बताया I सीनियर पोस्टमास्टर पीसी तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देता है इसलिए वृक्ष लगाने के साथ-साथ इनका संरक्षण भी बहुत जरुरी है।

इस अवसर पर वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर राजीव कुमार, सहायक निदेशक बृजेश शर्मा, आरके चौहान, सीनियर पोस्टमास्टर पीसी तिवारी, निरीक्षक दिलीप पांडेय, अनिकेत रंजन, संजय अहिरवार, श्री प्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार, आनंद कुमार, मंजू सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page