Connect with us

वाराणसी

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आप ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा पत्रक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव में पिछड़ों को आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर आज कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर धरना प्रदर्शन किया| इस क्रम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार मोदी सरकार के विरोध में जबरदस्त नारे भी लगाए| आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट से जुलूस निकालकर जिला मुख्यालय को प्रदर्शन करने के लिए तैयार थे मगर जिला प्रशासन ने उन्हें वही रोक कर पत्रक लिया|
आप के जिला अध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निकाय के चुनाव में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करके आयोग बनाकर सर्वे करा कर ओबीसी आरक्षण को लागू करना था लेकिन जानबूझकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गड़बड़ी कर बिना ओबीसी आरक्षण के बिना ही निकाय चुनाव करना चाहती थी जिसके बाद माननीय हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेकर याचिका पर फैसला सुनाया भाजपा सरकार ओबीसी के आरक्षण को खत्म करना चाहती है एक और ओबीसी वोट बैंक को अपनी और अपनी और करने के लिए ओबीसी आयोग का गठन कर पिछड़ा वर्ग के लोगों को बेवकूफ बनाना चाहते हैं|

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page