Connect with us

राज्य-राजधानी

नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि आने वाला नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण वातावरण और आपसी भाईचारे के साथ करें। उन्होंने बताया कि नववर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौराहों, बाजारों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, वहीं रात्रि गश्त को और अधिक सघन किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Loading...

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसहयोग से ही सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी के लिए नववर्ष मंगलमय होने की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page