Connect with us

चन्दौली

धूमधाम से मनाई गई महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि कांटा उत्तरी बाजार में धूमधाम से मनाई गई। उक्त अवसर पर समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत सह भोज का भी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महाराज जी का जीवन हमेशा दीन-दुखियों की सेवा में निरंतर लगा रहा। राम जन्मभूमि आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी इच्छा थी कि मेरे जीते जी राम मंदिर का निर्माण हो जाए लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनके मरने के बाद यह पुनीत कार्य उनके शिष्य गोरक्ष पीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

निरंतर धर्मांतरण से दुखी होकर उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया और एक बार विधायक और चार बार सांसद रहे। दलितों की बस्ती में जाकर निरंतर छुआछूत और भेदभाव को मिटाने के लिए सह भोज का कार्यक्रम करते रहे। आज हम लोग इस अवसर पर महाराज जी से प्रेरणा लेकर सह भोज का कार्यक्रम भी कर रहे हैं। अब वह समय आ गया है कि सारे हिंदू जात-पात और भेदभाव को भूलाकर एक हों, यही महाराज जी की आत्मा को शांति मिलेगी।

उक्त अवसर पर प्रदेश मंत्री सुषमा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री संगीता मिश्रा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, प्रदेश मंत्री तपेश्वर चौधरी, संभाग प्रभारी सिद्धार्थ कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामलीला गुप्ता एवं कृष्ण मोहन गुप्ता, जिला अध्यक्ष वाराणसी नंदिता चटर्जी, जिला अध्यक्ष चंदौली सुमित्रा त्रिवेदी, जिला प्रभारी वाराणसी शारदा त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष वाराणसी अजय श्रीवास्तव ने भी उपस्थित समूह को संबोधित किया।

उक्त अवसर पर मणिकांत उपाध्याय, अनिल तिवारी, उमेश सिंह, अखिलेश सिंह, किशन शंकर लाल जी, राम लक्ष्मण मौर्य, राम अवध पासवान, गणेश मौर्य, सतीश मौर्य, मनोरमा देवी, टेट्रा देवी, अंजू देवी, अंजली देवी, मंजू देवी, चंदा देवी, रामरती देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मौर्य और पिंटू प्रधान ने की एवं संचालन कार्यकारी जिला अध्यक्ष राम मनोहर तिवारी ने किया। आभार ज्ञापन जनपद प्रभारी वीर बहादुर मौर्य ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page