Connect with us

वाराणसी

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी पुलिस आयुक्त से लगायत थाने तक लगा रही गुहार, नहीं हो रही सुनवाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद की रहने वाली 15 वर्षीया दुष्कर्म पीड़िता किशोरी न्याय पाने के लिए पुलिस आयुक्त से लगायत थाने, चौकी तक का चक्कर लगा रही है । बावजूद इसके आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही पुलिस नहीं कर रही है । वहीं आरोपी लगातार पीड़िता तथा उसके परिजनों को मुकदमा न दर्ज करवाने की धमकी दे रहा है ।
बताया जाता है कि रामनगर थाना क्षेत्र के सुजाबाद की रहने वाली एक 15 वर्षीया किशोरी को उसके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले इरफान कुरैशी नामक युवक ने नवंबर माह में अपहृत कर उसके साथ न सिर्फ दुराचार किया, बल्कि किशोरी के आधार कार्ड में संशोधन कर उसे बालिग दिखाते हुए निकाह भी फर्जी कर लिया । इसके बाद किशोरी को बुरी तरह से मारपीट तथा धमकी देकर उसके घर वापस भेज दिया । घर लौटने के बाद किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई । जिस पर लगभग एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से पीड़िता की मां उसे लेकर थाने, चौकी, पुलिस आयुक्त, फिर थाने का चक्कर लगा रही है । लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page