Connect with us

जौनपुर

जेसीस चौराहा-वाजिदपुर मार्ग पर सरकारी जमीन बचाने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

जल क्षेत्र में मिट्टी भरने और कूड़ा डालने का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर, जयदेश। जेसीस चौराहा से वाजिदपुर तिराहा के बीच सड़क किनारे स्थित जल क्षेत्र और सरकारी भूमि को कथित अतिक्रमण से बचाने की मांग तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल क्षेत्र का सीमांकन कराने और उसे सुरक्षित करने की मांग की है।

मिट्टी भरने का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जल क्षेत्र की भूमि पर धीरे-धीरे मिट्टी डालकर उसे पाटने और कूड़ा फेंकने का काम किया जा रहा है। इससे जल क्षेत्र के अस्तित्व पर असर पड़ने और सरकारी भूमि पर कब्जे की आशंका जताई गई है।

दोबारा सीमांकन की मांग

जज सिंह अन्ना ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर सरकारी भूमि और जल क्षेत्र की वास्तविक सीमा का दोबारा सीमांकन कराने की मांग की। उन्होंने मौके पर स्पष्ट निशान लगाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में अतिक्रमण की स्थिति न बने।

तारबंदी और पौधारोपण का सुझाव

उन्होंने जल क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल या तारबंदी कराने, कूड़ा डालने और मिट्टी भराव पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही क्षेत्र में पौधारोपण कर इसे संरक्षित करने का सुझाव दिया।

Advertisement

मिनी झील के रूप में विकसित करने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि जल क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाकर विकसित किया जाए तो इसे मिनी झील और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से राजस्व विभाग के माध्यम से जांच और अभिलेखीय सत्यापन कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page