Connect with us

वाराणसी

जी 20 को लेकर नगर निगम ने किया व्यापार मंडल के साथ बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के साथ हर महीने की तरह बैठक हुई बैठक में सभी लोगों ने जो भी शहर की समस्याएं थी चाहे पांडेपुर हो, लहुराबीर हो, मैदागिन हो दशाश्वमेध कंपनी गार्डन हो और यह कहा गया कि जिस जगह पर जो यूरिनल वहां साफ सफाई नहीं रहती और कई जगहों पर टूटे हुए हैं महिलाओं के लिए अलग से यूरिनल बनाया जाए और उसे संचालित करने हेतु वहां महिलाओं की तैनाती की जाए। जिन घाटों पर यूरिनल नहीं है वहां यूरिनल व्यवस्था कराई जाए और सफाई की व्यवस्था की जाए और जो टूट-फूट हो वह सही कराई जाए। जहां गंदगी हो रही है वहाँ भी सफ़ाई का विशेष ध्यान दिया जाए। कई पार्क टूटे है उन पर भी ध्यान दिया जाए उनको सही कराया जाए। साथ ही जी-20 पर भी चर्चा हुई कि व्यापार मंडल के लोग आगामी माह में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर अपना पूर्ण सहयोग दें तथा शहर को साफ रखे। व्यापारियों ने आश्वासन का सहयोग दिया और नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अगले महीने की बैठक में इन सब समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page