Connect with us

वाराणसी

जीएसटी विभाग द्वारा प्रतिष्ठानों की जांच के आदेश के बाद व्यापारियों में हुआ भय, महानगर उद्योग व्यापार समिति ने जीएसटी कमिश्नर से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: विगत दिनों मीडिया में प्रकाशित खबरों का मामला सामने आने पर वाराणसी के व्यापारियों में भय का माहौल दिखाई पड़ा जीएसटी विभाग के द्वारा लगातार 2 महीने तक व्यापारी प्रतिष्ठानों की जांच करने की बात सामने आने पर कई व्यापारियों का उत्पीड़न होने का भय व्यापारियों में सताने लगा जिसको लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने महानगर उद्योग व्यापार समिति के तत्वाधान में आज जीएसटी कमिश्नर ग्रेट वन प्रिंस कुमार से मुलाकात की महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जीएसटी कमिश्नर से मुलाकात कर कहां की आगामी विभाग के द्वारा सर्वे कराए जाने के बाद कही गई व्यापारियों का उत्पीड़न होगा इसको लेकर सभी व्यापारियों ने जीएसटी कमिश्नर के सामने बात रखी व व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा|

Loading...

जीएसटी कमिश्नर से मिलने के बाद महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने बताया कि हम सभी व्यापारियों के द्वारा अपनी बातों को कमिश्नर के सामने रखा गया वह ज्ञापन सौंपा गया जिसके बाद कमिश्नर प्रेम कुमार ने व्यापारियों के हर समस्याओं को सुना वह हर समस्याओं को त्वरित निदान करने की बात कही साथ ही कमिश्नर प्रेम कुमार ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए सदैव विभाग उपलब्ध होगा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न विभाग के द्वारा नहीं किया जाएगा हर संभव सहयोग व्यापारियों के हित में विभाग के द्वारा किया जाएगा जीएसटी कमिश्नर प्रिंस कुमार ने कहा कि सभी व्यापारियों के यहां सर्वे नहीं किया जाएगा कुछ व्यापारियों के यहां अनियमितता पाई गई हैं ऐसे लोगों को ही चिन्हित करके उनके हाथ सर्वे कराए जाएगा|
ज्ञापन देने में अध्यक्ष प्रेम मिश्रा महामंत्री अशोक जायसवाल मनीष चौबे, उपाध्यक्ष रजनीश कनौजिया, रमेश भारद्वाज, धर्मेंद्र पांडेय ,सुनील गुप्ता, आदित्य दुबे, संजीव गुप्ता, संजीव सिंह ,व अन्य दर्जनों व्यापारी मौजूद थे|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page