Connect with us

Uncategorized

जनपद न्यायालय चन्दौली में विशेष लोक अदालत का आयोजन

Published

on

Chandauli
Loading...
Loading...

चन्दौली, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय चन्दौली में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह विशेष अदालत विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत लंबित शमनीय दाण्डिक वादों एवं विभिन्न लघु आपराधिक मामलों के निस्तारण हेतु संचालित की गई।विशेष लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों ने फिजिकल मोड में भाग लेते हुए कुल **1852 मामलों** का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। इसमें **21 विद्युत अधिनियम संबंधी प्रि-लिटिगेशन दाण्डिक वाद** तथा **1831 लघु आपराधिक वाद** शामिल रहे।वादों के निस्तारण का न्यायालयवार विवरण इस प्रकार रहा- अपर जनपद न्यायाधीश / एफ.टी.सी. प्रथम श्री परितोष श्रेष्ठ ने विद्युत अधिनियम के अंतर्गत 21 वादों का निस्तारण किया।  

– मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती इशरत परवीन फारूकी ने 970 लघु वाद निपटाए।  – सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्री अरुण कुमार गुप्ता द्वारा 75 वादों का निस्तारण किया गया।  

– न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री माधुरी यादव ने 596 वादों का निस्तारण किया।  

– सिविल जज (जू.डि.), चकिया श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा 30 वाद निपटाए गए।  – सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ.टी.सी. प्रथम सुश्री नूतन ने 130 वादों का निपटारा किया।  

– एफ.टी.सी. द्वितीय की सिविल जज सुश्री शिवानी द्वारा 30 वादों का निस्तारण हुआ।**लोक अदालत का उद्देश्य** न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाते हुए त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा पक्षकारों को न्यायिक व्यय एवं समय से राहत दिलाना रहा।  इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने आमजन को लोक अदालत की उपयोगिता एवं लाभ के विषय में भी जानकारी दी।  
Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page