Connect with us

वाराणसी

चैत्र नवरात्र के पहले दिन हुआ मां शैलपुत्री का दर्शन पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। चैत्र नवरात्र के पहले दिन जैतपुरा थाना अन्तर्गत अलईपुर स्थित माता शैलपुत्री के मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर घर-परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। माता शैलपुत्री के दर्शन के भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं मां अपने भक्तों को भक्ति और शक्ति का आशीर्वाद देती हैं।
मंदिर के महंत जिउत महाराज ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री का दर्शन-पूजन का विधान है। माता के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामना मां पूरी करती हैं। माता भक्तों को अपनी भक्ति प्रदान करती है। बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान मंदिर में भीड़ होती है, लेकिन बारिश की वजह से इस बार भीड़ कुछ कम है। सेवक छोटेलाल अग्रहरि ने कहा कि वासंतिक नवरात्र के पहले दिन माता शैलपुत्री के दर्शन का विशेष फल मिलता है। साथ में नवगौरी के दर्शन का भी विधान है। प्रथम मुख निर्मालिका, द्वितीय श्रेष्ठा गौरी, तृतीय सौभाग्य गौरी, चतुर्थ श्रृंगार गौरी, पंचम मां विशालाक्षी देवी, षष्टम ललिता गौरी, सातवां भवानी देवी, आठवां मंगला गौरी और नौवां महालक्ष्मी गौरी के दर्शन का विधान है। माता के दर्शन से भक्तों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और दुखों का नाश होता है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page