Connect with us

गाजीपुर

गांव-गांव गूंजा शिक्षा का संदेश, शिक्षक-छात्रों ने रैली के माध्यम से जगायी अलख

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। “शिक्षा का प्रकाश घर-घर पहुंचे” इसी संकल्प के साथ मरदह शिक्षा क्षेत्र के रानीपुर न्याय पंचायत में  “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान शिक्षकों व छात्रों की टोलियाँ रानीपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मजरों में भ्रमण करते हुए नजर आईं। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां थाम रखी थीं और वे जोशीले नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत करा रहे थे। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराना और शिक्षा के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता फैलाना रहा।

इस रैली में प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद सिंह, शशिकांत सिंह, अजय सिंह, देवचंद राम, लालू यादव, सौरभ सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, कुबेर यादव, इकबाल अहमद, राजेश यादव, विनय पांडेय, सुभाष सिंह कुशवाहा, विशेष शिक्षक सुधाकर पांडे सहित न्याय पंचायत के सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने रैली का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की और अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने का आश्वासन दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page