Connect with us

मिर्ज़ापुर

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनसंवाद कार्यक्रम में शुरू की जनसुलभ समाधान की प्रक्रिया

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने मिर्जापुर के सरदार पटेल चौराहा स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनपदवासियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

मंत्री आशीष पटेल ने जनसमस्याओं का तत्काल समाधान करने की दिशा में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपदवासियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास और अन्य बुनियादी जरूरतों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिनका संज्ञान लेते हुए मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, विधानसभा और जोन स्तर के पदाधिकारी, एनडीए के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंवाद के दौरान मंत्री आशीष पटेल ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया। जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने यह जानकारी साझा की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page