Connect with us

पूर्वांचल

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

Published

on

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियांमऊ बाजार के उत्तर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ऑल्टो कार के धक्के से बाइक सवार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु जौनपुर ले जाते समय पति की मौत हो गयी। जबकि पत्नी को शहर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना क्षेत्र के बड़ारी गांव के रहने वाले मुकदमा वादी सुरेन्द्र यादव ने लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 59 वर्षीय पिता जयनाथ यादव मेरी माता 56 वर्षीय शोभावती देवी को बाइक पर बिठाकर गुरुवार सुबह धनियांमऊ बाजार जा रहें थे। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर पहुँचते ही तेज रफ्तार से जा रही ऑल्टो कार चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। धक्के से पिता और माता गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची एम्बुलेंस से इलाज के लिए जौनपुर जा रहा था। जहां रास्ते में पिता जयनाथ की मौत हो गयी, जबकि माता शोभावती को इलाज के लिए शेखरक्रांति अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कर‌ दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa