Connect with us

भदोही

कराटे चैंपियनशिप में गुरुकुलम की छात्राओं ने लहराया परचम, हासिल किया द्वितीय स्थान

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज (भदोही)। वाराणसी के ग्रीन वैली इंग्लिश स्कूल में आयोजित आलोक तिवारी मेमोरियल कप-2026 एवं 11वीं ऑल यूपी ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 में गुरुकुलम शिक्षण संस्थान, गोपीगंज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संस्थान ने द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया।

चैंपियनशिप में संस्थान की कुल 18 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें काश्वी मौर्या और यशी पांडेय ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

वहीं, वैष्णवी पाठक, अनन्या पांडेय, असफिया बानो, आंचल यादव, शैलिजा तिवारी, मान्या सिंह, शगुन सिंह, मान्शी पांडेय और सिया पांडेय ने रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा प्रज्ञा पाठक, वैष्णवी पांडेय, अविका यादव, सोनाक्षी चौबे, आराध्या पाठक, दृष्टि मिश्रा और सौम्या मौर्या ने कांस्य पदक जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधक रोहित सिंह, सह-प्रबंधक प्रियांशी सिंह, प्रधानाचार्य देश रतन और कोऑर्डिनेटर अमरेंद्र कर्ण ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम के कोच विनय कुमार बिंद ने कहा कि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के कारण यह सफलता मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्राएं भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और जनपद का नाम रोशन करेंगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page