Connect with us

वाराणसी

VDA द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी की ज़ोन – 4 की प्रवर्तन टीम द्वारा को अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

Loading...

वार्ड – नगवां

रामानन्द पटेल पुत्र स्व0 रामलाल पटेल शिवपुरी कालोनी नगवां में लगभग 12 x 25 वर्गफीट में बेसमेन्ट + भूतल +1 का अवैध निर्माण किया गया था। अवैध निर्माण के विरूद्ध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धारा में नोटिस निर्गत करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गयी थी। प्रश्नगत भवन सील होने के बाद की निर्माणकर्ता द्वारा सील तोड़कर कार्य किया गया, जिसके विरूद्ध थाना लंका में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। संयुक्त सचिव, जोनल अधिकारी एवं अवर अभियन्ता द्वारा मौके पर प्रथम तल की छत का आंशिक ध्वस्तीकरण कराया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ता सहित महिलाओं व क्षेत्रीय पार्षद इत्यादि का प्रबल विरोध भी हुआ। पुलिस बल एवं महिला पुलिस सहित अवशेष ध्वस्तीकरण को आगामी तिथि में पूर्ण कराया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page