Connect with us

वाराणसी

प्रियंका गांधी की लोकप्रियता से भाजपा,आरएसएस में असमंजस- शिवपाल श्रीवास्तव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| प्रियंका गांधी वाड्रा दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल की धड़कन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी में जनसभा करना पड़ रहा है जिसमें भीड़ जुटाने के लिए भाजपा के मंत्री, विधायक, और संगठन सहित पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं| उक्त विचार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवपाल श्रीवास्तव ने अपने बयान में कहा दिनोंदिन महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन इस संबंध में सत्ता पक्ष के वरिष्ठ लोग देश और जनता को अनदेखा कर रहे हैं इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी में देश की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी कि छवि दिखाई पड़ रही है| इन्हीं कारणों से दिन प्रतिदिन प्रियंका गांधी की लोकप्रियता जनता के बीच में बढ़ रही है |और जनता को पूरा विश्वास है देश अथवा प्रदेश की जनता का कल्याण प्रियंका और कांग्रेस के द्वारा ही हो सकता है प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त प्रदेश घोषित कर रहे हैं जबकि महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा को पार कर गई है साथ ही विभिन्न स्थानों पर हिंसक घटनाएं महिलाओं कि उत्पीड़न के भी जानकारी मिलती रही है|

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page