Connect with us

वाराणसी

CDO की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत एसएसडीएफ और माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट प्रवीण योजना की समीक्षा बैठक जनपद वाराणसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की।

बैठक की शुरुआत में अनुपस्थित प्रशिक्षण प्रदाताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में जनपद में प्रशिक्षित युवाओं का शत-प्रतिशत सेवायोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की नियमित जांच के लिए जिला समन्वयक और जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया।

Loading...

जॉब रोल की वैधता समाप्त होने के कारण नवीन बैचों के अनुमोदन में आ रही बाधा को दूर करने हेतु मिशन कार्यालय को पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।

इस बैठक में कौशल विकास मिशन से जुड़े जिला समन्वयक, जिला प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक और प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा दी गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page